आखिरकार 'विकास दूबे कानपुर वाले' का खेल खत्म, कानपुर में हुआ एनकाउंटर

Updated : Jul 10, 2020 10:18
|
Editorji News Desk

आखिरकार विकास दुबे कानपुर वाले का खेल खत्म हो गया....यूपी पुलिस के 8 जवानों की बर्बर हत्‍या का मुख्‍य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में ढेर हो गया. पुलिस ने एनकाउंटर की जो कहानी बताई है उसके मुताबिक यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास को लेकर कानपुर आ रही थी. इसी दौरान टोल प्लाजा 25 किलोमीटर दूर बर्रा के पास STF की वो गाड़ी पलट गई जिसमें विकास दुबे सवार था. पुलिस के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार तेज थी और बारिश होने से रोड में फिसलन भी थी. इस हादसे में विकास दुबे और चार सिपाहियों को भी चोटें आईं। इसके बावजूद विकास ने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसटीएफ ने विकास से हथियार रखकर सरेंडर करने को कहा। वह इसके बावजूद नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा
बाईट-  
इस एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. इन्हीं घायलों में से एक की पिस्टल विकास ने छीनी थी. कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक घायल विकास को सीने और कमर में गोली लगी थी. जिसके बाद उसे घायल अवस्था में कानपुर के हैलेट अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

फायरिंगSTFविकास दुबेकानपुरएनकाउंटरपुलिस का दावा

Recommended For You