अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में लगी गांधीजी की 6 फीट की मूर्ति को कुछ अनजान लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. 294 किलोग्राम की ब्रॉन्ज़ की बनी ये मूर्ति भारत सरकार ने यहां के डैविस शहर को भेंट की थी. स्थानीय पुलिस के मुताबिक मूर्ति के चेहरे और पैर को नुकसान पहुंचाया गया है. ये मूर्ति जिस पार्क में लगी है वहां के एक कर्मचारी को 27 जनवरी को तड़के इस घटना के बारे में पता चला था. प्रशासन ने मूर्ति को अब वहां से हटाकर सुरक्षित जगह पर रख लिया है. पुलिस घटना की जांच में भी जुट गई है क्योंकि गांधी की ये मूर्ति शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है. वहीं अमेरिका में भारतीय दूतावास ने इस घटना की निंदा की है और अमेरिका के उच्च विभागों को भी इस बारे में सूचित किया है.