कैलिफोर्निया के डेविस शहर के सेंट्रल पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की. यह घटना 28 जनवरी को घटी. भारत सरकार ने शहर में घटी इस घटना की निंदा की है. वाशिंगटन डी. सी. में भारत के दूतावास ने इस मामले को लेकर गहन जांच की मांग की है. साथ ही इस घृणित कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की भी मांग की है. वहीं, डेविस के मेयर ने इस घटना पर गहरा अफसोस जताया और बताया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है. बता दें, यह मूर्ति साल 2016 में भारत सरकार ने डेविस शहर को उपहार में दी थी.