चेन्नई टेस्ट में अश्विन के शानदार शतक के बाद गंभीर ने इंग्लैंड पर कसा तंज

Updated : Feb 15, 2021 22:33
|
Editorji News Desk

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में चेपॉक की पिच की आलोचना कर रहे पूर्व इंग्लिश खिलाड़ियों को गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है. गंभीर ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कमेंट्री के दौरान कहा कि चेन्नई की पिच चाहे कैसी भी हो, वहां विकेट लेने के लिए टैलेंट की जरूरत होगी. उन्होंने कहा कि चेन्नई की इसी पिच पर भारतीय स्पिनर और इंग्लैंड के स्पिनरों में काफी अंतर दिखा. यही वजह है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज चेन्नई की पिच पर पहली पारी में महज 134 रन बना सके और भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में 329 और दूसरी पारी में 286 रन जोड़े. बता दें कि चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन आर अश्विन ने शतक ठोक इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों की बोलती बंद कर दी. दरअसल 134 रन पर इंग्लैंड के ऑल आउट होने पर पिच को लेकर इंग्लैंड के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल खड़े किये थे. 

स्पिनरGambhirइंग्लैंडR AshwinGautam GambhirEnglandपिच

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video