यूपी: पुलिस थाने में चूहे चट कर गए 1000 लीटर शराब!
Updated : Dec 29, 2018 09:29
|
Editorji News Desk
उत्तर प्रदेश के बरेली कैंट के पुलिस स्टेशन का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस स्टेशन के गोदाम में रखी करीब 1 हजार लीटर जब्त शराब के गायब होने से हड़कंप मच गया। पुलिस का दावा है कि चूहों के झुंड ने पूरी की पूरी शराब चट कर ली है। बता दें इससे पहले भी बिहार में जब्त शराब गायब करने, झारखंड में नशीले पदार्थों और असम में करेंसी नोटों के लिए चूहों को दोषी ठहराया गया है। और तो और बिहार में बाढ़ लिए भी चुहों को दोषी ठहराया गया था।
Recommended For You