G-7 की बैठक में फैसला- 31 अगस्त तक खाली नहीं करेंगे काबुल एयरपोर्ट, तालिबान को देना होगा सुरक्षित रास्ता

Updated : Aug 25, 2021 09:10
|
Editorji News Desk

दुनिया के सबसे विकसित और ताकतवर सात देशों ने मंगलवार को G-7 की बैठक में अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा की. जिसके बाद ये फैसला लिया गया कि काबुल एयरपोर्ट ( Kabul airport) को 31 अगस्त तक खाली नहीं किया जाएगा और इसके बाद भी तालिबान (Taliban) को उड़ान भरने और बाहर जाने के इच्छुक अफगान नागरिकों को सुरक्षित रास्ता (safe passage) देना होगा. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सभी देशों ने इसे तालिबान से किसी भी संपर्क की पहली शर्त माना है.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं. लेकिन ये तभी संभव होगा जब तालिबान सहयोग करे और जो लोग एयरपोर्ट पहुंचना चाहते हैं उन्हें ना रोका जाए. साथ ही कहा कि G-7 नेताओं, EU, NATO और संयुक्त राष्ट्र तालिबान के खिलाफ हमारी सोच के साथ खड़े हैं. हम देखेंगे कि वो क्या करते हैं और उसी आधार पर आगे का फैसला लेंगे.
इससे पहले तालिबान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि तय समयसीमा 31 अगस्त तक अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान नहीं छोड़ा तो अंजाम भुगतना होगा.

ये भी पढ़ें: BRICS Meeting: भारत का पाकिस्तान पर करारा वार, कहा- वहां मजे में रहते हैं लश्कर-जैश जैसे संगठन

 

BORISH JOHNSHONg-7AfghanistanBidentaliban in kabul

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?