इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया. जिसके जवाब में प्रदर्शनकारी छात्रों ने भी पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान कई छात्रों और पुलिसकर्मियों को चोटें आई. हंगामा कर रहे छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस के पास गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है.