फनी बोन्स ... कितनी हकीकत कितना फसाना !
Updated : May 04, 2019 22:51
|
Editorji News Desk
कई बार ऐसा होता है कि आप कोई मज़ाक करते हैं ... लेकिन सामने वाले को हंसी नहीं आती ... कई बार लोग कहते हैं, मेरे पास तो फनी बोन ही नहीं ... फनी बोन्स दरअसल ये मानकर गढ़ा गया है कि हमारे शरीर में ऐसी हड्डी या हड्डियां होती है जिन्हें छूने भर से हमें हंसी आती है ... लेकिन हम आपको बताएंगे क्या है फनी बोन्स का सच ... आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि आपके हंसने मुस्कुराने का किसी फनी बोन से कोई लेना देना नहीं ... क्योंकि हमारे शरीर में ऐसी कोई हड्डी है ही नहीं... बल्कि मामला उलटा है, ऐसा एक नस हमारे बदन में जरूर है ... लेकिन अगर उसपर कोई चोट लगे तो हंसी नहीं आती बल्कि हम दर्द और झनझनाहट से कराह उठें ... इस नस का नाम है अल्नर नर्व... ये कंधे से होते हुए हाथ, कुहनी और अंगुली पर खत्म होती है. खैर, इंडियाना यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के मुताबिक फनी बोन नाम लैटिन शब्द ह्यूमरस से लिया गया है. जो कंधे और कोहनी के बीच के हिस्से को बताता है. तो अगली बार जब कोई आपके मजाक पर नहीं हंसे ... और आपसे कहे कि उनके पास फनी बोन नहीं है, तो आप उन्हें ये खास जानकारी देना न भूलें.
Recommended For You