बलात्कार के आरोपी स्वयंभू बाबा नित्यानंद ने अपना अलग देश बना लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भगोड़े बाबा ने त्रिनिदाद और टोबैको के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बनाया है. जिसका नाम उसने कैलासा रखा है. इस देश के नाम से नित्यानंद ने एक नई वेबसाइट भी बनाई है. वेबसाइट पर यह दावा किया गया है कि कैलासा देश को दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है. नित्यानंद ने अपने देश के दो पासपोर्ट भी जारी किए हैं. उसने अमेरिका की एक प्रसिद्ध कानूनी सलाहकार कंपनी की मदद से अपने देश को मान्यता देने की अपील की है. दरअसल नित्यानंद पर भारत में बलात्कार के आरोप है और वो देश छोड़कर फरार हो गया है.