हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखेंगे ये फल, ज़रूर खाइये

Updated : Mar 18, 2021 11:34
|
Editorji News Desk

भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी से होने वाली बीमारियों में एक ब्लड प्रेशर भी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर 3 में से एक शख्स इससे जूझ रहा है. ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) में सबसे आम है हाई ब्लड प्रेशर, अगर ख्याल ना रखा जाए तो ये जानलेवा साबित हो सकता है इसी लिए हाई ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर भी कहलाता है.

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी डाइट अहम रोल निभाती है. खासकर अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट में कुछ ऐसे फ्रूट्स को शमिल करें जो आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखें.

आइए जानते हैं कि कौन से ऐसेफ्रूट्स है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हैं.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डाइट-

1. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीज केले को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. केले में प्रचुर मात्रा में कैलोरी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके अलावा केले में मौजूद पोटेशियम भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रो करने में मदद करता है.

2. स्ट्रॉबेरी हाई बीपी को कंट्रोल करने में कारगर है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आपके बीपी को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकता है.

3. हाईब्लड प्रेशर के मरीज चुकंदर खाएं, चुकंदर ना सिर्फ अनिमिया को दूर करता है बल्कि ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइटोकैमिकल और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड फ्लो को बेहतर करते है. इससे बढ़े हुए ब्लड प्रेशर में कमी आती है.

4. अनार में फाइबर, विटामिन के, सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो अच्छी हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है. अनार दूसरे रोगों से दूर रखने के साथ साथ ब्लड प्रेशर पर भी कंट्रोल रखता है. इसमें पॉलीफेनोल तत्व होता है जो धमनियों को लचीली रखने में मदद करता है.

5. ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों के लिए तरबूज बेहद फायदेमंद होता है. दरअसल तरबूज में लाइकोपीन होता है. यही लाइकोपीन बीपी को कंट्रोल करने में कारगर है. इसके साथ ही ये आपके दिल का भी ख्याल रखता है. लेकिन ध्यान रहे कि आप इसे कभी भी खाली पेट नहीं खाएं.

6. अगर किसी को हाई बीपी की समस्या है तो वो सेब खाएं. सेब हाई बीपी को कंट्रोल करने में असरदार है. सेब खाने से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहता है. इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाले फाइबर और विटामिन शरीर में पोषक तत्वों को पूरा करते हैं.

यह भी पढ़ें: हाइपरटेंशन से हैं परेशान, जानिये क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

High Blood PressureBlood Pressure Control

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी