हेल्थ से लेकर बालों तक बादाम तेल के असरदार लाभ

Updated : Dec 30, 2020 15:24
|
Other

यूं तो बादाम के हेल्थ बेनिफिट्स से तो हर कोई वाकिफ है लेकिन हम बात कर रहे हैं बादाम के तेल के फायदों की। पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर बादाम का तेल सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए ही कमाल का काम करता है। बादाम तेल में विटामिन ई, डी, ए और बी काम्प्लेक्स जैसे विटामिन्स होते हैं. जिसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है तो हीं ये दिमागी सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। अगर आप के अंदर खून की कमी है, तो आप बादाम के तेल को खाना पकाने में इस्तेमाल जरूर कीजिए। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही बादाम और इसका तेल कोलेस्ट्रोल को कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी जाना जाता है। यही नहीं, विटमिन ई से भरपूर बादाम का तेल बालों की ग्रोथ और न्यूट्रिशन के लिए वरदान है। बादाम का तेल आपके बालों को सिर्फ सॉफ्ट ही नहीं बल्कि चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है. बादाम के तेल को आप कुकिंग ऑयल या सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी