साल 2021 में शिक्षा नीति में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने FICCI की एक वर्चुअल मीटिंग में इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए अब एक ही एंट्रेंस टेस्ट होगा. मेडिकल और लॉ एजुकेशन को छोड़कर अन्य सभी कोर्सेज़ के लिए एक हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी HECI का गठन किया जाएगा. इसके अलावा छात्रों के अकैडमिक क्रेडिट सुरक्षित रखने के लिए क्रेटिड बैंक का गठन किया जाएगा.