स्विटजरलैंड के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) और नंबर-2 रूस के डेनिल मेदवेदेव ने अपने-अपने मुकाबले जीत फ्रेंच ओपन (French Open) टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है. आठवीं सीड फेडरर ने उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन (Denis Istomin) को 6-2, 6-4, 6-3 से हराया. फेडरर ने पिछले साल दो बार घुटने की सर्जरी कराई थी और 2020 के ज्यादातर सीजन में वह नहीं खेल सके थे.
मेदवेदेव ने एक अन्य मुकाबले में कजाखस्तान के एलेक्सजांद्रे बुबलिक को 6-3, 6-3, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. बता दें कि फेडरर, नडाल, जोकोविच तीनों एक ही ड्रॉ में हैं. यानी इनमें से कोई एक ही फाइनल में पहुंचेगा.