फ्रेंच ओपन: जीत के साथ नडाल ने मनाया अपना 35वां जन्मदिन, तीसरे दौर में किया प्रवेश

Updated : Jun 04, 2021 13:39
|
Editorji News Desk

अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर मौजूदा चैंपियन राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी रिचर्ड गास्केट (Richard Gasquet) को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली. नडाल ने गास्केट को 6-0, 7-5, 6-2 से शिकस्त दी. जीत के बाद नडाल ने कहा, ''मैंने आज शानदार खेल दिखाया लेकिन रिचर्ड ने भी खराब नहीं खेला. जीत के साथ ही नडाल ने फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 17-0 पर पहुंचाया. गास्केट पिछले 12 मैचों में नडाल के खिलाफ एक सेट तक नहीं जीत पाए हैं. नडाल का अगले दौर में मुकाबला कैमरन नोरी से होगा.

हालांकि नडाल की रोलां गैरों पर 102वीं जीत का गवाह बनने के लिये कोर्ट में कोई दर्शक नहीं था क्योंकि कोरोना वायरस के नियमों के कारण सभी दर्शकों को रात नौ बजे स्टेडियम छोड़ना पड़ा था

French OpenNadal

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video