फ्रेंच ओपन (French Open) में अपना पहला सिंगल्स ग्रैंडस्लैम खिताब (Women's Singles) जीतने के एक दिन बाद बारबोरा क्रेजीकोवा (Barbora Krejcikova) ने रविवार को यहां डबल्स की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है. चेक गणराज्य की क्रेजीकोवा ने अपनी जोड़ीदार कैटरीना सिनियाकोवा के साथ मिलकर महिला डबल्स फाइनल में पोलैंड की इगा और अमेरिका की बेथानी माटेक की जोड़ी को आसानी से 6-4 6-2 से शिकस्त दी. क्रेजीकोवा ने सिनियाकोवा के साथ तीसरी मेजर ट्राफी जीती है.
इसके साथ ही क्रेजीकोवा मैरी पीयर्स (Mary Pierce) के बाद रोलां गैरां में एक साथ सिंगल्स और डबल्स खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गयीं. मैरी पीयर्स ने इससे पहले साल 2000 में ये उपलब्धि हासिल की थी.