फ्रेंच ओपन (French Open 2021) में मंगलवार को स्लोवेनिया की महिला खिलाड़ी तमारा ज़ाइडनसेक (Tamara Zidansek) ने इतिहास रच दिया. तमारा, स्लोवेनिया (slovenia) की पहली खिलाड़ी बन गईं जिन्होंने किसी भी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में कदम रखा हो. 85वीं रैंक वाली तमारा ने स्पेन की पॉला बडोसा को 7-5, 4-6, 8-6 से एक कड़े मुकाबले में मात दी.
तमारा इस टूर्नामेंट से पहले कभी भी किसी ग्रैंंड स्लैम मुकाबले में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थीं. यहां इस बार उन्होंने पहले ही दौर में 7वीं रैंकिंग वाली बियांका को हराया था. अब वो सेमीफाइनल में या तो एलेना या फिर अनास्तासिया से भिड़ेंगी. तमारा पहले स्नोबोर्डिंग खेला करती थीं और 3 बार स्लोवेनिया की स्नोबोर्डिंग चैंपियन रह चुकी हैं.