France on Pegasus: फ्रांस में पेगासस से पत्रकारों की जासूसी की होगी जांच, सरकार ने दिया आदेश

Updated : Jul 20, 2021 18:46
|
Editorji News Desk

Pegasus France: पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए नेताओं, पत्रकारों और विरोधियों की गैर कानूनी जासूसी को लेकर दुनियाभर में आवाज उठने लगी है. फ्रांस की सरकार (France Govt) ने इस मामले में जांच का आदेश भी दे दिया है. फ्रांस ने कथित तौर पर मीडिया कर्मियों की जासूसी के 10 मामलों की जांच शुरू भी कर दी है. इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या पेगासस मॉलवेयर (Pegasus malware) के जरिये लोगों की प्राइवेसी में भी सेंध लगाई गई. दरअसल ये आरोप है कि मोरक्को की खुफिया एजेंसी ने फ्रांसीसी पत्रकारों की पेगासस के जरिये जासूसी कराई थी. 

इजरायली कंपनी NSO ने पेगासस को विकसित करने के बाद विभिन्न देशों की सरकारों को बेचना शुरू किया. इसमें यूजर का पूरा फोन ट्रैक होता है, उसके मेसेज, फोन कॉल, दूसरे ऐप, लोकेशन डाटा, वीडियो कैमरा, माइक्रोफोन वगैरह सब कुछ.

यह भी पढ़ें: Pegasus in Parliament: संसद में जासूसी पर विपक्ष का हंगामा, Cong और शिवसेना ने JPC से जांच की रखी मांग 

Pegasus spywareFrench governmentPegasus

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?