फ्रांस की रक्षा मंत्री का बयान, दोनों देशों के लिए यह ऐतिहासिक मौका

Updated : Sep 10, 2020 17:07
|
Editorji News Desk

राफेल लड़ाकू विमान आज भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया. अंबाला हवाई अड्डे पर हुए भव्य समारोह में पांच राफेल विमानों को औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल कर लिया गया. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले मौजूद रहे. फ्रांस के रक्षा मंत्री ने कहा की हम दोनों देशों के लिए एक उपलब्धि का दिन है. भारत और फ्रांस रिश्ते का एक नया अध्याय लिख रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि  राफेल बेहद शक्तिशाली विमान है जो भारतीय वायुसेना को नई शक्ति प्रदान करेगी. पार्ले ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन करता है

FranceराफेलIndiaफ्रांसभारतRafale

Recommended For You