5 जनवरी को दिल्ली के जेएनयू में हुई हिंसा के बाद से ही वहां पर छात्रों के विरोध प्रद्रर्शन ने कड़ा रुख अपना लिया है. लेकिन इस विरोध प्रदर्शन में एक नए विवाद ने जन्म लिया है. जेएनयू में 'कश्मीर आजाद' लिखा हुआ एक पोस्टर नजर आया है जिसने सबको चौंकन्ना कर दिया है. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल भी इस तस्वीर की जांच में जुट गई है. बता दें कि इससे पहले मुंबई में भी एक प्रोटेस्ट के दौरान 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर नजर आया था.