Indonesia: कोरोना वैक्सीन लगवाओ और फ्री चिकन घर ले जाओ ऑफर

Updated : Jun 17, 2021 23:52
|
Editorji News Desk

कोरोना महामारी (Covid pandemic) के बीच दुनियाभर में वैक्सीनेशन को बढ़ावा (promote vaccination) देने के लिए सरकारें अलग-अलग तरीके अपना रही हैं. अब इंडोनेशिया (Indonesia) सरकार ने वैक्सीन लगवाने के बदले मुफ्त चिकन का ऑफर (Free chicken offer) दिया है. पश्चिम जावा के सियानजुर रीजेंसी में 45 से ज्यादा उम्र के लोगों में वैक्सीन दिए जाने की संख्या बढ़ाने के लिए प्रशासन ने ये फैसला लिया है. अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में वैक्सीनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर आई कई तरह की खबरों से बड़ी उम्र के लोगों में डर बैठ गया. इन्हें लगने लगा कि पहले से किसी बीमारी से पीड़ित होने पर वैक्सीन लगवाने से उनकी जान जा सकती है.

ऐसे में पिछले महीने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य केंद्रों के सहयोग से मुफ्त चिकन कार्यक्रम शुरू किया गया. जिसका असर भी देखने को मिल रहा है. जहां शुरुआत में मात्र 25 लोग वैक्सीन लेने आते थे, वहीं अब टीकाकरण केंद्रों पर हर दिन 250 से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं. 

IndonesiaCOVID VACCINEVaccination campaign

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?