पूरी दुनिया में Cyber attack के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं. भारत में भी लोग आए दिन ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं. इस सिलसिले में होम मिनिस्ट्री (MoH) और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल (Delhi Police Cyber Cell) ने एक हेल्पलाइन नंबर 155260 लॉन्च किया है जिसपर आप तुरंत शिकायत कर सकते हैं.
155260 पर आप ट्रांजैक्शन से जुड़ी किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत कर सकते हैं. आपके अकाउंट से उड़ाए गए पैसे जिस आईडी से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हुए होंगे, हेल्पलाइन से फ्रॉड के उस बैंक को अलर्ट मैसेज पहुंचेगा. इसके बाद वो रकम होल्ड पर चली जाएगी.
गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के साथ 155260 पायलट प्रोजेक्ट पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था जसकी पहली यूजर दिल्ली बनी है. इसके बाद राजस्थान भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ेगा. धीरे-धीरे बाकी के राज्य भी इसमें जोड़े जाएंगे.