क्या आपको पता है कि हर 10 में से 4 स्मार्टफोन को हैकर्स (Hackers) आराम से हैक कर सकते हैं. इतना ही नहीं दुनिया के 40 फीसदी स्मार्टफोन के चिपसेट में कमियां हैं. यह दावा साइबर सिक्योरिटी फर्म चेकपॉइंट (Check Point Research) ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2020 में दुनिया के 97 फीसदी संस्थाओं पर मोबाइल साइबर अटैक (Cyber attacks) हुए हैं और 46 फीसदी संस्थाओं के कम से कम एक कर्मचारी ने वायरस वाले ऐप को अपने फोन में डाउनलोड किया है. रिपोर्ट के मुताबिक मैलवेयर फैलाने के लिए इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) सिस्टम का इस्तेमाल हुआ है जिसके जरिए 75 फीसदी मोबाइल डिवाइस को मैनेज किया गया है. बता दें, साल 2020 में बैंकिंग ट्रोजन में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है जिसके कारण लोगों के बैंक की निजी जानकारी चोरी हुई है. इतना ही नहीं COVID-19 की जानकारी देने के नाम पर कई सारे ऐप्स हैं जो लोगों के फोन में वायरस फैला रहे हैं.