बिहार: नवादा में 4 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा, तेजी से बढ़ रहे हैं केस

Updated : Apr 27, 2021 17:45
|
Editorji News Desk

बिहार में भी कोरोना का कहर जारी है. कोरोना पर काबू पाने के लिए बिहार में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) समेत कई पाबंदियां लागू हैं. बिहार (Bihar) के नवादा (Nawada) जिले में चार दिनों के पूर्ण लॉकडाउन (lockdown) की घोषणा कर दी गई है. यहां शुक्रवार यानी 30 अप्रैल से सोमवार 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं को इसमें छूट मिलेगी. दरअसल नवादा में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 5832 से ऊपर चली गई है. इनमें से 4490 ने कोरोना को मात दे दी है. फिलहाल 1323 एक्टिव केस हैं. हर दिन संक्रमितों की संख्‍या में इजाफा होता जा रहा है. नवादा डीएम यश पाल मीणा ने बताया कि कोरोना (covid) संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू किया जायेगा. इस दौरान पूर्ण सख्ती बरती जायेगी.

curfewLOCKDOWNNawadaNawada districtCOVID-19Biharcorona virus

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या