फांसी से पहले जेल में मां से मिला निर्भया का दोषी, फूट-फटकर रोया !

Updated : Jan 12, 2020 20:24
|
Editorji News Desk

निर्भया के दोषियों की डेथ वारंट जारी होने के बाद जैसे-जैसे फांसी की तारीख नजदीक आ रही है चारों दोषियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. ख़बर है कि दोषी मुकेश ने जेल प्रशासन से अपनी मां से मिलने की इच्छा जताई इसके बाद मुकेश को उनकी मां से मिलवाया भी गया. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चली इस बातचीत के दौरान मुकेश फूट-फूटकर रोया. हालांकि तिहाड़ ने ऐसी किसी मीटिंग से इंकार किया है. जेल प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई है. आपको बता दें कि अब 22 जनवरी को सुबह 7 बजे आरोपियों को फांसी दी जाएगी. फिलहाल उन्हें जेल संख्या दो के कस्तूरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां वे बाकी कैदियों से बिल्कुल अलग हैं.

डेथ वारंटफांसीतिहाड़ जेल

Recommended For You