US के पूर्व विदेश मंत्री का बड़ा दावा- वुहान लैब चीन का रिसर्च सेंटर नहीं, PLA की गतिविधियों का केंद्र भी

Updated : May 31, 2021 12:18
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस के ओरिजिन को लेकर रोज़ नई थ्योरी सामने आ रही है. इस बीच अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ
वायरोलॉजी (Wuhan Lab) अपने रिसर्च के साथ- साथ सैन्य गतिविधियों में भी लगा हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोम्पियो ने कहा कि मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हम जानते हैं कि वे उस लैब के भीतर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े लोग प्रयासों में लगे हुए थे, यानि वहां सैन्य गतिविधियां भी की जा रही थी. दरअसल पॉम्पियो का बयान ऐसे वक्त आया है जब ब्रिटेन और नार्वे के दो वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वायरस की कृत्रिम उत्पति छिपाने के लिए चीनी वैज्ञानिकों ने इसमें कई बदलाव किए.

ब्रिटेन के प्रोफेसर एंगस डलग्नीश और नार्वे के वैज्ञानिक सोरेन्सन ने अध्ययन के बाद दावा किया कि वुहान लैब में रिवर्स इंजीनियरिंग की गई जिससे कि ये प्राकृतिक रूप से चमगादड़ जैसा लगे. वहीं दूसरी ओर वुहान लैब से कोविड लीक होने के आरोपो की निष्पक्ष जांच की मंजूरी को लेकर चीन ने चुप्पी साध ली. ऐसे में ऐसी थ्योरीज़ को बल मिला कि हो सकता है कि वायरस लैब में बनाया गया हो.

 

Wuhan Lab

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?