साउथ अफ्रीका में बल्ले से दिखेगा कोहली का विराट रूप, पूर्व सिलेक्टर बोले- सिर से उतर गया है बड़ा भार

Updated : Dec 20, 2021 11:11
|
Editorji News Desk

भारत के पूर्व सिलेक्टर सबा करीम का मानना है कि साउथ अफ्रीका की धरती पर इस बार विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलेगा और वह अपने पुराने अंदाज में रन बनाते हुए नजर आएंगे. 'इंडिया न्यूज' के साथ बातचीत करते हुए सबा ने कहा कि विराट को देखकर ऐसा लगा रहा है कि उनके सिर से बड़ा बोझ उतर गया है और वह काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं.

डराता है सेंचुरियन में टीम इंडिया का खराब रिकॉर्ड, आखिर कैसे होगा टेस्ट सीरीज जीतने का सपना साकार

गौरतलब है कि 8 दिसंबर को बीसीसीआई ने ऐलान किया था कि कोहली वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान नहीं होंगे और उनकी जगह पर रोहित शर्मा के हाथों में टीम की बागडोर सौंप दी गई थी. यानी कोहली अब सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान हैं. सबा करीम के अनुसार विराट अगर खुले दिमाग और बिना किसी दबाव के खेलेंगे तो उनके बल्ले से पहले की तरह जमकर रन बरसेंगे. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने भरोसा जताया कि कोहली प्रैक्टिस सेशन की तरह ही मैदान पर भी विराट अंदाज में दिखाई देंगे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा और पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाना है.

TEAM INDIAVirat KohliIND vs SA Test seriesSaba Karim

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video