दुनिया के 20 बड़े कट्टरपंथियों में मलेशिया के पूर्व PM, भड़के महातिर

Updated : Jan 13, 2021 19:06
|
Editorji News Desk

एक अमेरिकी वेबसाइट ने दुनिया के 20 सबसे खतरनाक कट्टरपंथियों की लिस्ट में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद का नाम भी शामिल किया है. इस खबर के बाद मलेशिया के पूर्व पीएम भड़क उठे हैं और इसपर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे ही असली कट्टरता बताया है. दरअसल, अमेरिकी वेबसाइट 'द काउंटर एक्स्ट्रेमिजम प्रोजेक्ट' ने इस लिस्ट को जारी किया था जिसमें महातिर मोहम्मद 14वें नंबर पर हैं. लिस्ट में शामिल कट्टरपंथियों को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है. हालांकि महातिर मोहम्मद ने इसे खारिज करते हुए कई ट्वीट किए और लिखा- मैंने इस्लाम को लेकर जो कुछ भी कहा है, उसे वेबसाइट ने आधे-अधूरे तौर पर और तोड़-मरोड़कर ऐसे पेश किया है जैसे मैं आतंकवाद की वकालत करता हूं. उन्होंने कहा कि ये भी आतंकवाद और कट्टरता है. 

कट्टरपंथमलेशियाMalaysia

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?