जेल में बंद यूपी में अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. मनी लॉन्ड्रिंग और खनन घोटाले को लेकर ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने उनके अमेठी वाले घर पर छापामारी की है. जिसमें कुल 11 लाख रुपये के पुराने नोट, और 100 से अधिक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं. इसके अलावा ED को 5 लाख रुपये के सादे स्टाम्प पेपर और डेढ़ लाख रुपये भी मिले हैं. खनन घोटाले के संबंध में हुई ये छापेमारी लंबे वक्त तक चली, जिसमें ईडी को कई दस्तावेज मिले हैं. छापेमारी में जो दस्तावेज मिले हैं, उनसे पता चलता है गायत्री प्रजापति की लखनऊ, कानपुर, मुंबई और सीतापुर समेत छह से ज्यादा शहरों में संपत्ति है. दावा है कि यह सारी संपत्ति खनन की कमाई से बनाई गई है. बता दें कि प्रजापति फिलहाल रेप के आरोप में जेल में बंद हैं.