महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि शिवसेना यूपीए का हिस्सा नहीं है. दोनों का गठबंधन सिर्फ महाराष्ट्र में न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत हुआ है. ऐसे में शिवसेना को यूपीए के नेतृत्व पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपीए गठबंधन के विस्तार की बात कही थी. साथ ही शरद पवार को इसका नेतृत्व करने पर जोर दिया था. राउत ने कहा था कि कमजोर विपक्ष लोकतंत्र के लिए खराब है.