पूर्व सीनियर आईएएस अधिकारी और मारुति उद्योग लिमिटेड के एमजी जगदीश खट्टर (Jagdish Khattar News) का 78 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया. मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने खट्टर की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि ये उनके लिए निजी क्षती है. जगदीश खट्टर ने साल 1993 से लेकर 2007 तक मारुति में अपनी सेवाएं दी. मारुति उद्योग में काम करने से पहले वो भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी थे और उनके पास 37 सालों से ज्यादा का अनुभव था. खट्टर केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में संयुक्त सचिव और उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख प्रशासनिक पदों पर भी सेवाएं दे चुके थे. खट्टर 2007 में मारुति उद्योग लिमिटेड से रिटायर हो गए थे, जिसके बाद 2008 में उन्होंने एक मल्टी-ब्रांड ऑटोमोटिव सेल्स एंड सर्विस कंपनी कार्नेशन ऑटो की स्थापना की थी.