फोर्ब्स (Forbes) ने दुनिया के अरबपतियों की नई लिस्ट जारी की है, जो साफ तौर से बता रही है कि कोरोना संकट में दुनियाभर के अमीर और अमीर हो गए हैं, अरबपतियों की संपत्ति में 60 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. वहीं भारत की बात करें तो यहां भी अरबपति बढ़े हैं, 140 अरबपतियों के साथ भारत अब अमेरिका और चीन के बाद अरबपतियों के मामले में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर पहुंच गया है.
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अब एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. उन्होंने चीनी टाइकून जैक मा को पीछे छोड़ दिया है. मुकेश अंबानी की संपत्ति 84.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है और वो दुनिया के 10वें सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. वहीं 50.5 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं.