हम में से कई लोगों की आदत होती है कि वो खाने के साथ कई सारी दूसरी चीजें अपनी थाली में शामिल कर लेते हैं लेकिन ऐसा करने से पहले आपको ये जानना लेना चाहिए कि आयुर्वेद के अनुसार किन चीजों को साथ खाने की मनाही है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही चीजों के बारे में जिनको एक साथ नहीं खाना चाहिए
उड़द की दाल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। हरी सब्जियां और मूली खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। अंडा, मीट, और पनीर खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए। इनको एक साथ खाने से डाइजेशन में दिक्कअत आ सकती है।
दही के साथ खासतौर पर खट्टे फल नहीं खाने खहिए। दरअसल, दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं। इसके चलते वो पच नहीं पाते, इसलिए दोनों को साथ लेने की सलाह नहीं दी जाती।
दही की तासीर ठंडी होती है। उसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए उसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए
शहद को कभी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। चढ़ते हुए बुखार में भी शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में पित्त बढ़ता है। शहद और मक्खन एक साथ नहीं खाना चाहिए। घी और शहद कभी साथ में नहीं खाना चाहिए। यहां तक कि पानी में मिलाकर भी शहद और घी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। ठंडे पानी के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, खीरा, जामुन और मूंगफली नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा खीर के साथ सत्तू, खटाई और कठहल नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा चावल के विनेगर यानि सिरका खाने से भी बचना चाहिए