Post Covid Recovery: कोरोना से हुई कमजोरी को इन तरीकों से भगा सकते हैं दूर, फुल रिकवरी में मिलेगी मदद

Updated : May 10, 2021 10:48
|
Editorji News Desk

कोरोना (Coronavirus) के हल्के लक्षण वाले मरीज 14 दिनों में ठीक हो जाते हैं. हालांकि नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी थकान और कमजोरी कई दिनों तक बनी रहती है. कुछ लोगों को तो इससे पूरी तरह उबरने में 6-8 महीने तक का समय लग जाता है. जल्दी रिकवरी और पुराने रुटीन में वापस आने के लिए कुछ टिप्स आपके काम आ सकती हैं.

1. सुबह जल्दी उठने का बनाएं रूटीन

सुबह जल्दी उठने से आप अंदर से खुद को सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे. सुबह की ताजी हवा और धूप शरीर को एक्टिव बनाती है. इससे आप शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत होंगे.

2. आसान एक्सरसाइज से करें शुरूआत

कोरोना से ठीक होने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए. बहुत भारी-भरकम एक्सरसाइज करने से बचें, धीरे-धीरे वॉक से शुरूआत करें, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और मेडिटेशन करें. इस समय आपके शरीर को आराम की भी जरूरत होती है. इसलिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज ही करें

3. प्राणायाम करने की डालें आदत

घर पर रहते हुए ऑक्सीजन (Oxygen) का स्तर सही रखें. अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है. इन प्राणायाम को हर दिन किया जा सकता है.

4. सुबह की धूप से मिलेगा विटामिन D

हर दिन सुबह 30 मिनट तक धूप में बैठें. सुबह-सुबह की धूप बहुत तेज नहीं होती है. सुबह की धूप में बैठने से आपको विटामिन D और एनर्जी मिलेगी. ज़्यादा तेज़ धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं

5. ड्राई फ्रूट्स से शरीर बनेगा मज़बूत

हर दिन सुबह एक खजूर, मुट्ठी भर किशमिश, दो बादाम और दो अखरोट खाएं. ध्यान रखें कि ये सारे मेवे रात भर पानी में भीगे हुए होने चाहिए. हर दिन ड्राई फ्रूट्स खाने से आपका शरीर अंदर से मजबूत बनेगा.

6. हल्का और आसानी से पचने वाला हो आहार

कोरोना से ठीक होने के कुछ दिनों बाद तक खाना ऐसा ही खाएं जो हल्का और आसानी से पचने वाला हो. हर दिन दाल का पानी पिएं और एक दिन छोड़कर पौष्टिक खिचड़ी खाएं. इससे शरीर में जल्दी मजबूती आएगी.

7. रात में समय पर सोने की डालें आदत

कोरोना से जल्दी और पूरी तरह ठीक होने में नींद की बहुत अहम भूमिका है. जितनी अच्छी नींद लेंगे, आप उतनी जल्दी ठीक होंगे. रात में जल्दी सोने की कोशिश करें. टीवी और मोबाइल का कम इस्तेमाल करें.

8. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान

कोरोना से रिकवरी के समय भी सावधानी बहुत जरूरी है वरना थोड़ी सी लापरवाही आपका इम्यून सिस्टम (Immune System) और कमजोर कर सकती है. बहुत जरूरी हो तब ही बाहर निकलें. दो मास्क लगाकर ही बाहर जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें. 

यह भी पढ़ें | इन आयुर्वेदिक काढ़ों की मदद से बनाएं अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग

coronavirus

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी