सरकार ने 10 बैंकों को मिलाकर 4 किया, PNB बना दूसरा बड़ा सरकारी बैंक

Updated : Aug 30, 2019 18:29
|
Editorji News Desk

अर्थव्यवस्था की सुस्‍ती को दूर भगाने के लिए सरकार ने शुक्रवार को बैंकों के विलय का ऐलान किया. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि... पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक का विलय होगा, इसके बाद PNB देश का दूसरा बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा. यही नहीं केनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक का भी विलय होगा जिसके बाद केनरा बैंक देश का चौथा बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा. इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में  आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का भी विलय होगा, जिसके बाद यूनियन बैंक देश का पांचवां बड़ा बैंक बन जाएगा. बैंकों में चौथा विलय होगा इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का. इस मर्डर के बाद इंडियन बैंक सातवां बड़ा बैंक बन जाएगा. इन ऐलानों के बाद अब देश में सिर्फ 12 PSBs बैंक ही रह गए हैं. 

अर्थव्यवस्थावित्त मंत्रीसरकारनिर्मला सीतारमणPNBपंजाब नेशनल बैंक

Recommended For You