राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, जेपी नड्डा और CM अरविंद केजरीवाल ने राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले PM ने ट्वीट करके कहा कि बापू का सपना पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. PM मोदी आज ही अहमदाबाद के साबरमती आश्रम जाएंगे और वहीं से देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित करेंगे. दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह देशभर में संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे...बापू को नमन करने के बाद PM सहित सभी दिग्गजों ने पूर्व PM लालबहादुर शास्त्री के समाधिस्थल विजय घाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.