श्रद्धा कपूर मालदीव में कजिन की शादी अटेंड करने के लिए पहुंची हुई हैं. जहां से उनकी कई फोटोज और वीडिओज़ सामने आ रहे हैं. अपने लेटेस्ट वीडियो में श्रद्धा कपूर एक्वा ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए नज़र आ रही हैं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. इस पूरे लहंगे पर वाइट फ्लोरल एम्ब्रोइडरी की गयी है जो इसके लुक को और ज़्यादा इन्हैंस कर रहा है. इसके साथ श्रद्धा ने ऑफ वाइट कलर का आल ओवर एम्ब्रॉइडर्ड ब्लाउज पहना है और साथ में एक्वा ग्रीन कलर का दुपट्टा लुक को बैलेंस करने का काम कर रहा है. गले में पर्ल चोकर और मिनिमम मेकअप के साथ श्रद्धा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है. गर्मियों में होने वाली शादी के फंक्शन्स के लिए ये परफेक्ट कलर और पैटर्न है.