पंजाब में कैप्टन और केंद्र के बीच चल रहा है फिक्स मैच, दोनों कर रहे हैं बैटिंग: अकाली दल

Updated : Mar 01, 2021 18:13
|
Editorji News Desk

सोमवार को चंडीगढ़ में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान विधान सभा का घेराव करने जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन और हल्के बल का इस्तेमाल किया. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्र सरकार का फिक्स मैच चल रहा है और दोनों मिलकर बैटिंग कर रहे हैं. बादल के मुताबिक अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह चाहें तो पंजाब में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करके जनता को राहत दे सकते हैं, लेकिन वो केंद्र सरकार के इशारे पर चल रहे हैं और ऐसा नहीं करेंगे. इस से पहले विधानसभा में भी अकाली विधायकों और लोक इंसाफ पार्टी के विधायकों ने नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने ना केवल राज्यपाल को भाषण देने से रोकने का प्रयास किया बल्कि उनके अभिभाषाण की प्रतियां भी फाड़ी. अकाली दल ने फैसला किया है कि वो आने वाले दिनों में राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगा.

अकाली दलचंडीगढ़ChandigarhSukhbir Singh BadalCongressकांग्रेसSADPunjabपंजाबशिरोमणिअकालीदल

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'