कोरोना के बीच अब इंसानों में बर्ड फ्लू का खतरा, चीन से सामने आया पहला मामला

Updated : Jun 03, 2021 20:21
|
Editorji News Desk

कोरोना सकंट के बीच अब इंसान पर बर्ड फ्लू (bird flu) का खतरा भी मंडराने लगा है. चीन में इस तरह का पहला मामला सामने आया है. चीन के पूर्वी प्रांत जियांग्सु ( China's Jiangsu) के 41 वर्षीय शख्स बर्ड फ्लू का H10N3 स्ट्रेन पाया गया है. मंगलवार को चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने इसकी पुष्टि की है.

NHC ने बताया कि बुखार और दूसरे लक्षण दिखने के बाद इस शख्स को पिछले महीने 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके एक महीने बाद यानी 28 मई को शख्स के शरीर में H10N3 स्ट्रेन पाए जाने की पुष्टि हुई. लेकिन, NHC ने ये नहीं बताया कि यह शख्स वायरस से संक्रमित कैसे हुआ.

हालांकि, NHC ने बताया कि H10N3 स्ट्रेन उतना शक्तिशाली नहीं है और इसके बड़े पैमाने पर फैलने का जोखिम बहुत कम है.

ChinaBird fluH10N3 bird flu

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?