भारत की ओर बढ़ रहा है साल का पहला चक्रवाती तूफान, शुक्रवार को लक्षद्वीप पहुंचेगा 'तौकाते'

Updated : May 14, 2021 00:22
|
Editorji News Desk

देश में 'अम्फान' तूफान के बाद एक और चक्रवात 'तौकाते' का खतरा मंडरा रहा है. दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके अरब सागर से सटे लक्षद्वीप की ओर बढ़ने की आशंका है. माना जा रहा है कि शुक्रवार को यह लक्षद्वीप में छा जाएगा और धीरे-धीरे तेज होकर 16 मई तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान तौकते दस्तक देगा. जिसका असर लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के कारण 14 से 16 मई के बीच इन राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान होने की संभावना जताई है. साथ ही राज्य सरकारों को अलर्ट रहने को है. वहीं मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की सलाह दिया गया है. आईएमडी ने कहा कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. आईएमडी के मुताबिक 20 मई को कच्छ क्षेत्र से गुजरते हुए तूफान दक्षिण पाकिस्तान की ओर जा सकता है. 

cycloneIMDweather departmentcyclone in odisha

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?