देश में जारी तमाम परेशानियों के बीच आसमान से बरस रही आग ने भी लोगों को परेशान किया हुआ है. दिल्ली और आस पास के इलाकों में मंगलवार को पारा 41 डिग्री के आस पास रहा. इस पूरे हफ्ते दिल्ली और उसके आसपास के बाकी हिस्सों में दिन में बदन झुलसा देने वाली तपिश और लू का एहसास होगा. मौसम विभाग ने कहा है कि इन दिनों के दौरान सनबर्न और लू लगने की संभावना बढ़ जाएगी लिहाजा लोग बेहद जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. पहले ही कोरोना से जंग लड़ रहे आम लोगों के लिए मौसम का ये रुख दोहरी मार की तरह है.