दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना बुधवार सुबह की है, बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में लगी. वॉर्ड में आग लगने के बाद 50 मरीज़ों को अस्पताल के ही दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया गया बताया जा रहा है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. आग क्यों लगी, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.