कानपुर में कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में रविवार सुबह अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आग प्रथम तल पर स्थित इमर्जेंसी वॉर्ड में लगी थी. मरीजों को आनन-फानन में खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला गया. आग लगने की वजहें अभी साफ नहीं हैं.
हॉस्पिटल मैनेजमेंट का दावा है कि ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के शीशे तोड़ सारे मरीज निकाल लिए गए हैं और कुल 138 मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है. इस मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है, कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित कार्डियोलॉजी बड़ा सरकारी अस्पताल है, यहां कानपुर देहात और आस-पास के इलाकों से भारी तादाद में दिल के मरीज सर्जरी और इलाज के लिए आते हैं. चीफ मिनिस्टर आदित्यनाथ योगी ने मामले का संज्ञान लिया है.और डीजी फायर, प्रिंसिपल सेक्रेटरी मेडिकल एजुकेशन और कानपुर कमिश्नर की टीम को घटना की जांच के आदेश दिए हैं.