मुंबई में एनडी स्टूडियो (ND Studio) में भीषण आग लग गई, जिससे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की फिल्म 'जोधा अकबर' (Jodha Akbar) के सेट का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया.
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी. बताते चलें कि एनडी स्टूडियो का निर्माण मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) ने किया था. नितिन देसाई ने पुष्टि की है कि ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' का स्थायी सेट आग में नष्ट हो गया है.