एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के बाद अब एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) हाल ही बनाए अपने एक वीडियो के कारण मुसीबत में फंस गई हैं. हरियाणा में युविका के खिलाफ एफआईआर (FIR against Yuvika Chaudhary) दर्ज की गई है. खबरों के मुताबिक हांसी शहर में युविका के खिलाफा SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई.
आपको बता दें कुछ दिन पहले ही युविका का एक वीडियो ब्लॉग वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने दलित समुदाय के लिए एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने युविका की गिरफ्तारी की मांग की. हालांकि मामले को बढ़ता देख एक्ट्रेस ने माफी मांग ली थी.