'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं. मुनमुन दत्ता पर वाल्मिकी समाज के अपमान का आरोप लगा है. जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
मुंबई पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री के खिलाफ अत्याचार प्रतिबंध एक्ट (Atrocities Act) और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. बता दें कि इससे पहले हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी मुनमुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुछ दिनों पहले मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी की थी. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की. हालांकि, मामला बढ़ते देख मुनमुन ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली थी.