कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra)और डॉ. संकेत भोसले (Dr. Sanket Bhosale) ने 26 अप्रैल को पंजाब के जालंधर में शादी की थी. अब उसी सिलसिले में सुगंधा के खिलाफ फगवाड़ा में FIR दर्ज की गई है. सुगंधा पर शादी में कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल (corona safety protocol) का उल्लंघन करने का आरोप है. खबरों के मुताबिक सुगंधा और संकेत की शादी में पाबंदी से भी ज्यादा भीड़ जुटी थी. हालांकि इन दोनों का कहना है कि शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे और उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. वहीं, सुगंधा के अलावा होटल प्रबंधन पर भी केस दर्ज किए जाने की खबर सामने आई है.