फिल्म 'हेरा-फेरी' (Hera Pheri) के 21 साल पूरा होने पर फिल्म के स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इमोश्नल हो गए. शेट्टी ने एक ट्वीट में लिखा- 'हम अक्सर इस बात को नज़र अंदाज़ कर देते हैं कि समय कितनी तेज़ी से भागता है. ऐसा लगता है जैसे पलक झपकाते ही 21 साल बीत गए. हमने कितनी शानदार फिल्म बनाई थी.' इसके जवाब में अक्षय ने लिखा कि किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये फिल्म इतनी शानदार बन जाएगी और हर सीन पिछले से बेहतर होगा. उन्होंने इस फिल्म से अपने पंसदीदा सीन की एक तस्वीर पोस्ट की.