नवंबर 2019 में रिलीज हुए गाने 'मैं किसी और का हूं फिलहाल' ने खूब ने गजब की धूम मचाई थी. जानी के लिखे गीत और बी प्राक की आवाज पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और नुपूर सेनन (Nupur Sanon) की फ्रेश जोड़ी ने म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद किया गया था. अक्षय कुमार और नुपूर सेनन की जोड़ी एक बार फिर फैंस का दिल धड़काने आ रही है. एक्टर अक्षय कुमार ने गुरुवार को इस नए गानेका फर्स्ट पोस्टर (Filhaal 2 First Look ) भी रिलीज कर दिया. 30 जून को गाने का टीजर (Teaser) भी रिलीज किया जाएगा.
फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- 'और दर्द जारी है... यदि 'फिलहाल' ने आपके दिल को छुआ तो 'फिलहाल 2 - मोहब्बत' आपकी रूह को छू लेगी. पेश है फर्स्ट लुक। हमारे साथ बने रहिए, 30 जून को गाने का टीजर रिलीज हो रहा.