हो रही है थकान...हो सकती है विटामिन्स की कमी !

Updated : Jun 03, 2021 16:46
|
Editorji News Desk

कुछ लोग अक्सर ही थके-थके और सुस्त फील करते हैं जिसकी वजह से किसी भी काम में उनका मन नहीं लगता है. इसके पीछे नींद पूरी नहीं होना, अंदर से एनर्जी महसूस ना होना, खराब डाइट जैसी कई वजहें हो सकती हैं. इसके अलावा हर वक्त थका महसूस करना आपके शरीर में जरूरी चीजों की कमी की ओर भी संकेत देता है.

लगातार थकावट की वजह से आपको भी अगर काम करने में दिक्कत हो रही है तो आपमें कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

विटामिन B12

विटामिन B12 की कमी से शरीर में ब्लड सेल्स नहीं बन पाते हैं, जिसकी वजह से हर समय थकान महसूस होती है. विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में फैट वाली मछली, मीट, अंडे और साबुत अनाज शामिल करें. (विटामिन K, जानें शरीर के लिए क्यों है जरूरी?)

विटामिन C

विटामिन सी को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है. विटामिन सी की कमी का पहला लक्षण जरूरत से ज्यादा थकान महसूस होना है. इसीलिए कीवी, अनानास, पपीता, स्ट्रॉबेरी जैसे खट्टे फल जरूर खाइये

विटामिन D

दांतों और हड्डियों के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है लेकिन इसके साथ ही इसका सीधा असर इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है. इसका सबसे अच्छा स्रोत धूप है. धूप के अलावा विटामिन डी के लिए आप अपने डायट में सालमन मछली, कॉड लिवर ऑयल, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स को शामिल कर सकते हैं. (कोरोना और दूसरे संक्रमण को रखना है दूर तो खाली पेट करें इन चीजों का सेवन)

आयरन

आयरन की कमी की शिकायत अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलती हैं. पीरियड्स की वजह से महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है. ऊतकों और अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए लाल रक्त कोशिकाओं की बहुत जरूरत होती है. आयरन की कमी पूरी करने के लिए आप पालक, चुकंदर, सेब जैसे आयरन वाली चीजें खाएं या फिर आप आयरन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं.

अगर आप भी बेवजह थकान महसूस कर रहे हैं तो उसे अनदेखा ना करें. जरूरी है कि आप डॉक्टर्स से परामर्श लें और ब्लड टेस्ट कराएं जिसके बाद उसी के हिसाब से जरूरी चीजों को डायट में शामिल करें.

यह भी पढ़ें | ऐसे पाएं ज़्यादा नमक के सेवन से हुई ब्लोटिंग में आराम

Vitamin Deficiencyvitaminsfatigue

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास