दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रॉजर फ़ेडरर (Roger Federer) फ्रेंच ओपन (The French Open) ग्रैंड स्लैम से हट गए हैं. फ्रेंच ओपन के आयोजकों को इसकी जानकारी देते हुए फ़ेडरर ने कहा कि- दो घुटने की सर्जरी और लगभग एक साल के रिहैब के बाद यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपनी बॉडी की सुनूं और आगे टूर्नामेंट में हिस्सा ना लूं.
फ़ेडरर ने इसके संकेत तीसरे राउंड के मैच के बाद ही दे दिए थे, जब उन्होंने कहा था कि टूर्नामेंट में आगे खेलने पर मुझे अपनी टीम के साथ फैसला लेना होगा. बता दें कि फ़ेडरर ने बमुश्किल तीसरे दौर का मैच 59वीं रैकिंग वाले डोमिनिक कॉफर से जीत था और वो काफी थके हुए नज़र आ रहे थे.